Santosh Kumar | August 11, 2024 | 09:14 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी का एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी 2024 परीक्षा आज यानी 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और इसमें 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन जरूरी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना होगा।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखेगा। एनबीईएमएस इस परीक्षा को लेकर काफी गंभीर है। छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। अगर ये दस्तावेज नहीं होंगे, तो आपको परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नीट पीजी का एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी, और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।
नीट पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा-
Also readNEET PG 2024: एम्स दिल्ली की पद्धति से तैयार होगा नीट पीजी रिजल्ट; एनबीईएमएस ने जारी किया नोटिस
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एनबीईएमएस द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ना चाहिए-