NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग आज से होगी शुरू, 12 दिसंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | December 5, 2024 | 10:01 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदकों को समय सीमा से पहले वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रमों के विकल्पों को लॉक करना भी आवश्यक है। NEET PG चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 9 दिसंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और उसी दिन आधी रात तक समाप्त होगी।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की तरफ से नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज यानी 5 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई थी, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है और प्रवेश के दूसरे राउंड में भाग लेने के इच्छुक हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
उम्मीदवारों को अपने विकल्पों को प्राथमिकता देने और लॉक करने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। इस राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, साथ ही राज्य स्तरीय नीट-पीजी राउंड 2 काउंसलिंग भी उसी दिन शुरू होगी।
NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी सीट मैट्रिक्स
एमसीसी द्वारा पोर्टल पर राउंड 2 के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी करने की भी उम्मीद है। राउंड-वार सीट मैट्रिक्स उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने की अनुमति देता है। एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, विकल्प भरने की सुविधा 9 दिसंबर को रात 11.55 बजे तक उपलब्ध होगी।
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदकों को समय सीमा से पहले वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रमों के विकल्पों को लॉक करना भी आवश्यक है। NEET PG चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 9 दिसंबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और उसी दिन आधी रात तक समाप्त होगी।
नीट पीजी परिणामों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों, सीटों की उपलब्धता, भरे गए विकल्प और पिछले वर्षों के कट-ऑफ रुझानों के आधार पर, एमसीसी 12 दिसंबर को सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा।
एमसीसी ने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चॉइस फिलिंग से पहले कॉलेजों विशेष रूप से डीम्ड विश्वविद्यालयों से फीस स्ट्रक्चर/किसी अन्य अतिरिक्त शुल्क की पुष्टि कर लें।
NEET PG Counselling 2024: कॉलेज रिपोर्टिंग
नीट पीजी काउंसलिंग में सफल उम्मीदवारों को 13 से 20 दिसंबर के बीच अपने नामित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, इसके बाद 21 और 22 दिसंबर को शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन करना होगा। इसके अलावा, एमसीसी ने हाल ही में उम्मीदवारों को अपनी राष्ट्रीयता स्थिति को भारतीय से एनआरआई में बदलने की अनुमति दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल