NEET PG Test City Selection 2024: नीट पीजी अभ्यर्थी वेबसाइट क्रैश और लॉगिन समस्या से परेशान; वजह जानें
Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 08:26 PM IST | 2 mins read
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण नीट पीजी के अभ्यर्थियों को टेस्ट सिटी सिलेक्शन विंडो लॉगिन करने में समस्या आ रही है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आज यानी 19 जुलाई से नीट पीजी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना था। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हुई और नीट पीजी टीसीएस लॉगिन पेज भी काम नहीं कर रहा है।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
छात्रों ने शिकायत करते हुए कहा कि नीट पीजी के उम्मीदवार एनबीईएमएस की धीमी वेबसाइट और परीक्षा शहर का चयन करते समय लॉगिन समस्याओं से परेशान हैं। बोर्ड की ओर से नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर विकल्प भरने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। इस साल 185 शहरों में नीट पीजी परीक्षा आयोजित होगी।
एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, “दुनिया भर में चल रहे Microsoft आउटेज के कारण NEET PG 2024 परीक्षा शहर चयन के लिए TCS (टेस्ट सिटी सिलेक्शन) के आवेदन में भी समस्याएं आ रही हैं। दिन के अंत तक समस्याएं हल हो जाने पर नीट पीजी टीसीएस आवेदन लाइव हो जाएगा।”
नीट पीजी अभ्यर्थियों ने टीसीएल लॉगिन में समस्या होने पर सोशल मीडिया पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। एक अभ्यर्थी ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पूछा, “आखिर नए केंद्रों का चयन करने की क्या जरूरत थी? ऊपर से दो शिफ्ट? पेज रिफ्रेश करने में एक और दिन बर्बाद हो गया।”
एक अन्य यूजर ने पोस्ट में कहा, “एनबीई-टीसीएस के साथ लॉगिन और टेस्ट सिटी का विकल्प संभव नहीं है और वे स्कोर के सामान्यीकरण के साथ एक ही दिन में 2 शिफ्ट की परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। वास्तव में यह साल का सबसे बड़ा मजाक है!!”
बोर्ड ने जारी सूचना में बताया था कि, नीट पीजी 2024 टेस्ट सिटी सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को पत्राचार पते के राज्य में उपलब्ध चार परीक्षा शहरों का चयन करना होगा। स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार