NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में एक ही परिवार के 13 लोग गिरफ्तार; परीक्षा से पहले सौंपे प्रश्नपत्र
Press Trust of India | May 11, 2024 | 04:50 PM IST | 1 min read
अब तक की जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG Question Paper और उनके उत्तर प्रदान किए गए थे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई को आयोजित की गई देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला परीक्षा के दिन से ही सामने आ रहा है। इस बीच बिहार पुलिस ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में एक ही परिवार के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 प्रत्याशी समेत परिवार के 13 लोग शामिल हैं। यह जानकारी बिहार पुलिस ने साझा की है।
अधिकारियों ने बताया कि 'NEET Paper Leak 2024' की जांच शुक्रवार (9 मई) को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस मामले की जांच पटना पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। इस पूरे मामले अब तक 4 अभ्यर्थी और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसके अलावा, ईओयू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 पेपर लीक मामले में भी शामिल था। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू अधिकारियों ने उनसे हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस पहले ही आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर चुकी है। अब तक की जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG Question Paper और उनके उत्तर प्रदान किए गए थे। फिलहाल इस मामले में अभी भी जांच जारी है।
अगली खबर
]BSEB JEE-NEET Free Coaching: बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग आवेदन शुरू; सीबीएसई-आईसीएसई छात्रों के लिए मौका
समिति द्वारा संचालित गैर आवासीय शिक्षा राज्य के नौ प्रमंडलों में छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार बोर्ड इस 2 साल के कोर्स के दौरान छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’