Trusted Source Image

RPF Constable Final Result 2024: आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ने फाइनल रिजल्ट पैनल सूची के रूप में जारी कर दिया है। इस पीडीएफ में उन 4205 उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं, जिन्हें नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल किया गया है।

आरपीएफ कांस्टेबल 2024-25 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर मेरिट सूची पीडीएफ के साथ अपलोड कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरपीएफ कांस्टेबल 2024-25 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर मेरिट सूची पीडीएफ के साथ अपलोड कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर अपनी चयन स्थिति चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अंतिम परिणाम सूची डाउनलोड करके स्वयं देखना होगा। आरपीएफ की कुल 4,208 रिक्तियों में से कांस्टेबल पद के लिए कुल 4,205 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएमटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन सहित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ में अपना परिणाम देख सकते हैं।

RRB RPF Constable Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  4. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Result 2024: स्कोरकार्ड विवरण

  1. चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर
  2. उम्मीदवार का नाम
  3. पिता का नाम
  4. श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
  5. क्षेत्र/ग्रुप
  6. अंतिम स्थिति (चयनित/पैनल में शामिल)
  7. कट-ऑफ अंक (कुछ मामलों में)

Also read UP Police Typing Test Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

RPF Constable Result 2024: कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक

आरआरबी ने आरपीएफ फाइनल रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है। पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों का कटऑफ वर्ग के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है।

श्रेणी
पुरुष
महिला
अनारक्षित
77.71435
77.32802
अन्य पिछड़ा वर्ग
75.62095
74.92728
ईडब्ल्यूएस
72.99237
72.99237
अनुसूचित जाति
72.15715
70.95595
अनुसूचित जनजाति
68.98081
68.98081
एक्स-सर्विसमैन
47.34332
47.34332

RPF Constable Final Result 2024: अंतिम चयन

आरआरबी आरपीएफ फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। मेडिकल के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ईमेल एवं एसएमएस पर जानकारी दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications