Trusted Source Image

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर घोषित, जानें स्कोरकार्ड, टॉपर्स विवरण

Santosh Kumar | February 16, 2026 | 06:20 PM IST | 2 mins read

कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपना जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

जेईई मेन सेशन 1 स्कोरकार्ड jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई मेन सेशन 1 स्कोरकार्ड jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जनवरी 2026 में हुई परीक्षा में शामिल हुए, वे अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट पीडीएफ में पर्सेंटाइल स्कोर, एनटीए स्कोर और दूसरी जानकारी शामिल है। जेईई मेन रिजल्ट बीई/बीटेक एडमिशन के लिए जरूरी है।

कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपना जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। सेशन 1 में कई कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए।

एनटीए ने राज्य-वार और कैटेगरी-वार जेईई मेन 2026 टॉपर्स की लिस्ट भी अपलोड कर दी है, जो वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा एनटीए द्वारा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई।

Also readJEE Mains 2026 Expected Cutoff: जेईई मेन्स क्वालीफाइंग कटऑफ क्या है? जानें कैटेगरी वाइज परसेंटाइल डिटेल्स

JEE Mains 2026 Result: जेईई मेन 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

एनटीए ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसे प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 फरवरी रात 9 बजे तक जारी है।

जेईई मेन 2026 सत्र 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

JEE Main Toppers 2026: 12 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

जेईई मेन 2026 पेपर 1 परीक्षा में इन 12 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है-

क्रम संख्या

आवेदन संख्या

अभ्यर्थी का नाम

पात्रता राज्य

1

260310038881

श्रेयस मिश्रा

दिल्ली (एनसीटी)

2

260310088709

नरेंद्रबाबू गारी महित

आंध्र प्रदेश

3

260310164042

शुभम कुमार

बिहार

4

260310215465

कबीर छिल्लर

राजस्थान

5

260310220953

चिरंजीब कर

राजस्थान

6

260310228381

भावेश पात्रा

ओडिशा

7

260310231839

अनय जैन

हरियाणा

8

260310241955

अर्नव गौतम

राजस्थान

9

260310432915

पसाला मोहित

आंध्र प्रदेश

10

260310434363

माधव विराडिया

महाराष्ट्र

11

260310635369

पुरोहित निमय

गुजरात

12

260310757063

विवान शरद महिस्वरी

तेलंगाना

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications