NEET-NET Controversy: केंद्र सरकार ने एनटीए परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए मांगे सुझाव, 7 जुलाई तक का समय

Santosh Kumar | June 28, 2024 | 01:41 PM IST | 1 min read

सरकार द्वारा गठित समिति के अनुसार, सुझाव आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/examination-reforms-nta पर जमा किए जा सकते हैं।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
पैनल परीक्षा कैलेंडर की समीक्षा भी करेगा और सुझाव देगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। शिक्षा मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है, जो छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों से परीक्षा सुधार के बारे में सुझाव और विचार मांगेगी। इसके लिए केंद्र की ओर से एक लिंक भी साझा किया गया है। एनटीए परीक्षा सुधारों पर विचार साझा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है।

सरकार द्वारा गठित समिति के अनुसार, सुझाव सरकार की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/examination-reforms-nta पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं। समिति एनटीए के कामकाज की जांच करने और हाल ही में हुई नीट और नेट परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मद्देनजर सुधार का सुझाव देने के लिए बनाई गई है।

इसकी आधिकारिक साइट पर कहा गया है, “भारत सरकार ने 22 जून 2024 को डॉ. के. राधाकृष्णन, पूर्व अध्यक्ष, इसरो और अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी कानपुर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसमें सरकार, सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों और उच्च शिक्षण संस्थानों के सदस्य शामिल हैं।”

Also read NEET Scam 2024: पीआईबी ने किया खुलासा; एनटीए का निजी संगठन होने का दावा झूठा, आरटीआई के अधीन

पैनल परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें देगा। यह विशेषज्ञ समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। सुझाए गए सुधारों को अगले परीक्षा चक्र तक लागू किया जाएगा। पैनल परीक्षा कैलेंडर की समीक्षा भी करेगा और सुझाव देगा।

बता दें कि नीट 2024 में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के आरोपों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 और सीएसआईआर नेट 2024 को रद्द करने के कारण केंद्र और एनटीए को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]