Trusted Source Image

MP Board 5th, 8th Re-Exam Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट आज होगा जारी; जानें समय, डायरेक्ट लिंक

Santosh Kumar | June 28, 2024 | 12:53 PM IST | 2 mins read

मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं, 8वीं पुनर्परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

एमपी बोर्ड ने 3 से 8 जून 2024 तक कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा आयोजित की थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
एमपी बोर्ड ने 3 से 8 जून 2024 तक कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा आयोजित की थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) आज यानी 28 जून को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं री-एग्जाम परिणाम 2024 जारी करने जा रहा है। इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल के जरिए साझा की गई है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं, 8वीं पुनर्परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके सामने पेज पर रिजल्ट आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। अभिभावक एवं शिक्षक परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर देख सकते हैं। छात्र इस लिंक के माध्यम से डायरेक्ट परिणाम चेक कर सकते हैं- rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) ने 3 से 8 जून 2024 तक कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 28 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा पोर्टल पर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। बता दें कि इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा में लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें कक्षा 5वीं के 12 लाख से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं।

Also readMP B.ed Admission 2024: मध्य प्रदेश में ई-प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से बीएड की 677 सीटों पर मिलेगा दाखिला

MP Board Class 5th, 8th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद देख सकते हैं-

  • बोर्ड की आधिकारिक साइट rskmp.in पर जाएं
  • होम पेज पर MP Board Class 5th 8th Re-Exam Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद रिजल्ट आपके सामने पेज पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications