NEET MDS 2024: नीट एमडीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 12:45 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट एमडीएस स्ट्रे राउंड सीट आवंटन परिणाम 2024 की घोषणा 7 सितंबर को की जाएगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी 4 सितंबर को नीट एमडीएस 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदक NEET MDS 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, “आवेदक कल यानी 5 सितंबर तक नीट एमडीए रिक्त राउंड के लिए विकल्प का चयन कर सकते हैं और सबमिट कर सकते हैं। विकल्प-लॉकिंग विंडो आज रात 8 बजे से से 5 सितंबर तक खुली रहेगी।” NEET MDS स्ट्रे राउंड सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 7 सितंबर को की जाएगी।
सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए नीट एमडीएस पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए पंजीकरण शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 5,000 रुपये है।
एमसीसी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि, नीट एमडीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन शुल्क एक गैर-वापसी योग्य शुल्क है। बता दें कि, काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले तीन राउंड के दौरान जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंंटित नहीं की गई, वे नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 के लिए स्ट्रे राउंड में भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा, सामान्य श्रेणी के छात्रों को 25,000 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के छात्रों को 10,000 रुपये की वापसी योग्य ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं, डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2,00,000 रुपये वापसी योग्य ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 9 सितंबर से 14 सितंबर 2024 के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET MDS 2024 Stray Vacancy Round: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्ट्रे राउंड वैकेंसी के लिए पंजीकरम कर सकते हैं:
- आधिकारिक NEET काउंसलिंग वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- NEET MDS 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण पृष्ठ खोलें।
- लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट अपना NEET क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अगले रिक्त राउंड के लिए आवेदन करें और शुल्क जमा करें।
- आवंटन राउंड के लिए कैंडिडेट अपनी प्राथमिकताएं चुनें।
- NEET MDS 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चुने गए विकल्पों को लॉक करें, फिर सबमिट करें।
अगली खबर
]School News: सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 की छात्राओं को मिलेगी केसरिया रंग की साइकिल- राजस्थान के शिक्षा मंत्री
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से पहले जब राजस्थान में भाजपा की सरकार थी तब भी साइकिल का रंग केसरिया ही था। कांग्रेस ने इसे बदलकर काला कर दिया था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा