Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 04:23 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 का आयोजन एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देश भर के 56 परीक्षा शहरों में किया जाएगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा कल यानी 18 मार्च को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी 2024 (नीट एमडीएस 2024) का आयोजन किया जाएगा। नीट एमडीएस 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट से साथ एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
नीट एमडीएस परीक्षा 2024 का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 28,000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। नीट एमडीएस परीक्षा देश भर के 56 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
एनईईटी एमडीएस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड हाल ही में जारी किया गया है। अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एमडीएस 2024 रिजल्ट 18 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।
Also readNEET MDS 2024 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
नीट एमडीएस 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए ड्रेस कोड समेत अन्य जानकारी अच्छे से पढ़ लें:
नीट एमडीएस परीक्षा ऑनलाइन मोड में अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा। वहीं, नीट एमडीएस परीक्षा कुल 960 अंकों के लिए तीन घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।