NEET MDS Counselling 2025: नीट एमडीएस काउंसलिंग एआईक्यू सीटों के लिए कल से mcc.nic.in पर शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 23, 2025 | 03:33 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान 24 जून से शुरू होगा और 30 जून को समाप्त होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से कल यानी 24 जून से अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार नीट एमडीएस काउंसलिंग 2025 के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड में किया जाएगा। राउंड-1 के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान कल यानी 24 जून से शुरू होगा और 30 जून को समाप्त होगा। नीट एमडीएस राउंड 1 च्वाइस फिलिंग 25 जून से 30 जून तक उपलब्ध रहेगी, जबकि च्वाइस लॉकिंग 30 जून को शाम 4 बजे शुरू होगी और रात 11:55 बजे समाप्त होगी।
राउंड 1 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 1 से 2 जुलाई के बीच होगी और परिणाम 3 जुलाई को जारी किया जाएगा। राउंड 1 नीट एमडीएस काउंसलिंग 2025 के अभ्यर्थियों को 4 से 8 जुलाई के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 9 से 11 जुलाई के बीच अभ्यर्थियों का डेटा सत्यापित करेंगी तथा एमसीसी के साथ साझा करेंगी।
Also read NEET MDS 2025 Scorecard: नीट एमडीएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
नीट एमडीएस काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल है। नीट एमडीएस 2025 परीक्षा उत्तीर्ण और जून 2025 की अंतिम तिथि तक अपनी एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे।
नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण 12 जुलाई से शुरू होगा और सीट आवंटन परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया जाएगा। राउंड 3 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू होगा और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET MDS 2025 counselling: कैसे पंजीकरण करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से कैंडिडेट नीट एमडीएस काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- “एमडीएस मेडिकल काउंसलिंग” लिंक का चयन करना होगा।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- विकल्प भरें, वरीयता लॉक करें और फॉर्म को सबमिट करें।
अगली खबर
]IGNOU FYUP 2025: इग्नू ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत गृह विज्ञान में शुरू किया बीए कोर्स
कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग का समावेश है, जो समकालीन सामाजिक आवश्यकताओं और रोजगार क्षमता को ध्यान में रखते हुए कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल