Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download NEET MDS 2021–2025 question papers with answers. Spot repeated patterns, exam trends & practice real recalled questions.
Download Ebook
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने आज से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2026 आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस आवेदन सुधार विंडो 4 से 6 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार और परीक्षा शहर जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है।
इस दौरान जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, माता-पिता का नाम, पता विवरण, बीडीएस योग्यता, इंटर्नशिप विवरण, पिछले नीट एमडीएस प्रयास और अपलोड किए गए दस्तावेज (फोटो और हस्ताक्षर) में सुधार कर सकते हैं। त्रुटिपूर्ण/ गलत इमेज को संशोधित करने के लिए फाइनल एडमिट विंडो 21 से 22 अप्रैल, 2026 तक ओपन रहेगी।
Also readआईआईटी खड़गपुर ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम शुरू करने के लिए एनएमसी से मंजूरी मांगी
नोटिस के अनुसार, “यदि उम्मीदवार अपनी श्रेणी या पीडब्ल्यूडी (PwD) स्थिति में कोई बदलाव करता है, तो ऐसे मामलों में लागू अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान एडिट विंडो के दौरान किया जा सकेगा।” नीट एमडीएस 2026 परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी और परिणाम 2 जून को घोषित किया जाएगा।
नीट एमडीएस 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 3 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 240 प्रश्न होंगे, सेक्शन-ए में 100 और सेक्शन-बी में 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट एमडीएस एप्लीकेशन 2026 में आवश्यकता सुधार कर सकते हैं: