NEET Fee Refund 2026: नीट फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करना का आज आखिरी मौका, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | July 7, 2026 | 04:42 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए अभी नतीजों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक neet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपनी बैंक डिटेल्स कन्फर्म, सही या अपडेट कर सकते हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी परीक्षा 3 मई को रद्द कर दी गई थी। एनटीए जल्द ही नीट फाइनल आंसर-की व रिजल्ट से संबंधित अपडेट जारी कर सकती है।
जिन उम्मीदवारों ने बैंक डिटेल्स अपडेट की हैं, उन्हें रिफंड मिल गया है। जिन छात्रों ने गलत अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड डाले थे, उनके लिए सुधार करने का यह आखिरी मौका है। सही जानकारी न देने पर रिफंड रुक सकता है।
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹1,700; ओबीसी और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स को ₹1,600; एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को ₹1,000; और एनआरआई कैंडिडेट्स को ₹9,500 का रिफंड मिलेगा।
NEET Fee Refund 2026: नीट फीस रिफंड प्रक्रिया
री-नीट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली गई थी। नीट फीस रिफंड उसी पेमेंट मोड से या अपडेटेड अकाउंट में भेजा जाएगा जिससे पेमेंट किया गया था। एनटीए जल्द ही रीनीट रिजल्ट की घोषणा कर सकती है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने पोर्टल में लॉगिन करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद "बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्मेशन/अपडेशन" लिंक पर क्लिक करके बैंक जानकारी जमा करें।
Also read RE-NEET Result Date 2026 LIVE: री-नीट रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट! नीट रिफंड कब तक आएगा?
NEET Fee Refund Portal: नीट रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जल्द
बैंक डिटेल्स सही होने का प्रमाण देने के लिए चाहें तो कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बाद जमा की गई बैंक जानकारी को अंतिम माना जाएगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए अभी नतीजों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।
नीट फाइनल आंसर की भी जल्द आ सकती है। फाइनल आंसर की के बारे में किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा; इसे ही अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा। परीक्षा में 1 सवाल ड्रॉप होने से छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार