NExt Exam 2024-25: अक्टूबर माह में आयोजित होगा नेशनल एग्जिट टेस्ट, जानें परीक्षा पैटर्न, गाइडलाइन
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 04:28 PM IST | 2 mins read
नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) आमतौर पर हर साल फरवरी और अगस्त के महीने में आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस साल, नेक्स्ट परीक्षा संभवतः अक्टूबर के महीने में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने नेशनल एग्जिट टेस्ट 2024-25 के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इस नोटिस के अनुसार, एनसीआईएसएम इस साल अक्टूबर में नेशनल एग्जिट टेस्ट 2024-25 आयोजित करेगा। साथ ही, आयोग ने नेक्स्ट 2024 के लिए दिशा-निर्देश, पात्रता, पाठ्यक्रम और योग्यता प्रतिशत जैसी जानकारी उम्मीदवारों के साथ साझा की है।
एनसीआईएसएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और सोवा रिग्पा जैसे सभी विषयों के लिए राष्ट्रीय एक्जिट टेस्ट आयोग द्वारा नामित एजेंसी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) आमतौर पर हर साल फरवरी और अगस्त के महीने में आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस साल, नेक्स्ट परीक्षा संभवतः अक्टूबर के महीने में आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा प्रॉब्लम बेस्ड होगी, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और सोवा-रिग्पा के डॉक्टरों की नैदानिक क्षमता, चिकित्सा नैतिकता की समझ और चिकित्सा-कानूनी मामलों से निपटने की क्षमता का टेस्ट किया जाएगा। परीक्षा की संरचना नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
|
परीक्षा |
कुल सवाल |
कुल मार्क्स |
अवधि |
प्रश्नों के प्रकार |
नकारात्मक अंकन |
|---|---|---|---|---|---|
|
नेक्स्ट |
120 प्रश्न |
480 अंक |
180 मिनट |
एमसीक्यू |
1 अंक |
NExt Exam 2024-25: पात्रता मानदंड
नेशनल एग्जिट टेस्ट में शामिल होने की पात्रता इस प्रकार होगी। अभ्यर्थी इसकी जानकारी नीचे दिए गए बिंदुओं से समझ सकते हैं-
- ऐसा इंटर्न जिसने नेशनल एग्जिट टेस्ट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक कम से कम 270 दिनों की इंटर्नशिप पूरी की हो।
- आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और सोवा-रिग्पा के स्नातक जिन्होंने एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की हो।
- विदेशी नागरिक जिनकी चिकित्सा योग्यता को आईएमसीसी अधिनियम, 1970 की अनुसूची-III या एनसीआईएसएम अधिनियम, 2020 की धारा 36 के तहत मान्यता प्राप्त हो।
इसके साथ ही आयोग ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि राष्ट्रीय एक्जिट टेस्ट उन सभी के लिए अनिवार्य है, जिन्होंने 20 दिसंबर 2023 को या उसके बाद अपनी इंटर्नशिप शुरू की है, चाहे उनके प्रवेश/बैच का वर्ष कुछ भी हो।
वे प्रशिक्षु जिन्होंने अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं की है, लेकिन राष्ट्रीय एग्जिट टेस्ट में पास हो गए हैं, वे एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद ही राज्य या राष्ट्रीय पंजीकरण बोर्ड में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
जो अभ्यर्थी राष्ट्रीय एक्जिट टेस्ट उत्तीर्ण नहीं कर सके, उनकी स्नातक डिग्री को अन्य सभी नौकरी के अवसरों और अन्य शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए मान्य किया जाएगा, जहां मेडिकल पंजीकरण अनिवार्य नहीं है।
National Exit Test 2024-25: प्रश्न पत्र की भाषा
नेक्स्ट 2024 प्रश्न पत्र की भाषाएं होंगी- आयुर्वेद के लिए अंग्रेजी और हिंदी, यूनानी के लिए अंग्रेजी और उर्दू, सिद्ध के लिए अंग्रेजी और तमिल, सोवा-रिग्पा के लिए अंग्रेजी और भोटी। परीक्षा में पचास प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को राष्ट्रीय एक्जिट टेस्ट में योग्य घोषित किया जाएगा।
नेशनल एग्जिट टेस्ट यूजी (बीएएमएस/बीएसएमएस/बीयूएमएस/बीएसआरएमएस) पाठ्यक्रमों के लिए एनसीआईएसएम द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के लिए आयोजित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को एनसीआईएसएम द्वारा एक नेक्स्ट सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा; यह सर्टिफिकेट पर्याप्त सुरक्षा सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र