NCHM JEE 2025: एनसीएचएम जेईई आवेदन फॉर्म में आज से exams.nta.ac.in पर करें सुधार, 27 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 17, 2025 | 06:40 PM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NCHM JEE 2025) के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 17 मार्च से करेक्शन विंडो खोल दी गई है। कैंडिडेट एनटीए एनसीएचएम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर एनसीएचएम जेईई आवेदन फॉर्म 2025 में सुधार कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से एनसीएचएम जेईई 2025 करेक्शन विंडो 20 मार्च को बंद कर दी जाएगी। एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में आवेदकों को सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
एनसीएचएम जेईई एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, श्रेणी/विकलांगता स्थिति, अंक और विषय सहित अन्य फील्ड में सुधार की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में भी जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
Also read NCET Registration 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी
एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। एनसीएचएम जेईई परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा। एनसीएचएम जेईई पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एनसीएचएम जेईई परीक्षा होटल मैनेजमेंट और संबंधित क्षेत्रों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एनसीएचएम जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NCHM JEE 2025 Application Form: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एनसीएचएमसीटी जेईई आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- आधिकारिक एनसीएचएमसीटी जेईई 2025 आवेदन पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ‘आवेदन सुधार’ लिंक पर क्लिक करें।
- उपलब्ध संपादन योग्य फ़ील्ड में आवश्यक सुधार करें।
- अपना अपडेट आवेदन सुरक्षित करें और पुनः सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा