NCERT Recruitment 2024: एनसीईआरटी में प्रोफेसर सहित 123 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 1.44 लाख रुपये
Abhay Pratap Singh | July 30, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर एनसीईआरटी प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनसीईआरटी भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 16 अगस्त तय की गई है। एनसीईआरटी द्वारा ये पद नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग स्थित केंद्रों पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा जारी नहीं की गई है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
शैक्षणिक योग्यता-
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अच्छे से पढ़ लेना चाहिए:
- प्रोफेसर: पीएचडी डिग्री और 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस।
- एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी, मास्टर डिग्री व 8 साल का कार्य अनुभव।
- असिस्टेंट प्रोफेसर: मास्टर डिग्री या पीएचडी।
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन : लाइब्रेरी में मास्टर डिग्री।
एनसीईआरटी प्रोफेसर भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 123 रिक्तयां भरी जाएंगी। जिनमें से प्रोफेसर के 33 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 58 पद शामिल हैं। एनसीईआरटी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनसीईआरटी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
वेतन-
एनसीईआरटी भर्ती 2024 के माध्यम से प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपये और एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, असिस्टेंट प्रोफेसर व असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद पर चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 57,700 रुपये सैलरी मिलेगी।
NCERT Professor Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एनसीईआरटी प्रोफेसर भर्ती आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- एनसीईआरटी की वेबसाइट www.ncert.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर Announcement सेक्शन के भीतर ‘वैकेंसी’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल