Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
NCERT ने प्रिंट और सोशल मीडिया पर चल रही नकली और पायरेटेड किताबों को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें विशेष रूप से कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की एक फर्जी किताब का उल्लेख किया गया है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में प्रसारित हो रही नकली और पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के खिलाफ देशव्यापी चेतावनी जारी की है। काउंसिल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एनसीईआरटी की आधिकारिक रिलीज और प्रकाशन से पहले ही किताबों की अनधिकृत प्रतियां बाजार और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं।
एनसीईआरटी ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया चैनलों, वेबसाइटों और मैसेजिंग समूहों (जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम) पर कक्षा नौवीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक भाग 1, जिसका शीर्षक "Understanding Society India & Beyond" बताया जा रहा है, की एक पूरी तरह से नकली और अनधिकृत प्रति प्रसारित की जा रही है। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि इन सोशल मीडिया चैनलों या वेबसाइटों का एनसीईआरटी से कोई संबंध या संबद्धता नहीं है।
एनसीईआरटी के सचिव ने सभी हितधारकों (छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों) को सख्त सलाह दी है कि वे पाठ्यपुस्तकें केवल आधिकारिक वेबसाइटों या अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें-
काउंसिल ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या असत्यापित सोशल मीडिया लिंक को न तो सब्सक्राइब करें, न ही साझा करें एनसीईआरटी इस तरह की पायरेसी और फर्जी सामग्री फैलाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सहित सख्त कदम उठा रहा है।
यदि किसी को भी इस तरह की अनधिकृत गतिविधियों या फर्जी किताबों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत एनसीईआरटी को secy.ncert@nic.in पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।