NCERT AI Curriculum: एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम किया शुरू
Press Trust of India | October 25, 2026 | 04:18 PM IST | 1 min read
एनसीईआरटी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास और आईआईटी जोधपुर के परामर्श से इस गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम को विकसित किया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कृत्रिम मेधा (AI) और ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ पर 20 घंटे का एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी दैनिक जीवन में कृत्रिम मेधा के उपयोग, उदाहरणों से मशीनों के सीखने की प्रक्रिया, ‘डीपफेक’ की पहचान और व्यक्तिगत आंकड़ों की सुरक्षा से जुड़ी नैतिक सीमाओं के बारे में अध्ययन करेंगे।
एनसीईआरटी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास और आईआईटी जोधपुर के परामर्श से इस गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम को विकसित किया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करना है कि कृत्रिम मेधा कैसे काम करती है और इसकी क्या सीमाएं हैं।
साथ ही, उन्हें बिना सत्यापन किए इसके परिणामों पर निर्भर रहने के बजाय एआई प्रणालियों का सतर्क, आत्मविश्वासपूर्ण, रचनात्मक और जिम्मेदार उपयोगकर्ता तथा मूल्यांकनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है।
एनसीईआरटी ने कहा, “जिन विद्यार्थियों को पहले से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, उनके लिए तैयार यह पाठ्यक्रम आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता को बढ़ावा देता है।”
आगे कहा, “यह समस्याओं को हल करने के एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के रूप में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ का परिचय कराता है और विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करता है कि कृत्रिम मेधा कैसे काम करती है तथा इसके अनुप्रयोग, संभावनाएं और सीमाएं क्या हैं।”
परिषद ने कहा, “यह पाठ्यक्रम कृत्रिम मेधा की अवधारणाओं, अनुप्रयोगों और सीमाओं के साथ-साथ आंकड़ों की गोपनीयता तथा प्रौद्योगिकी के जिम्मेदार उपयोग को समझाने के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाता है। इसमें चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास, प्रयोग और आत्मचिंतन के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने के अवसर दिए जाते हैं।”
उसने कहा कि ये गतिविधियां डिजिटल उपकरणों के साथ या उनके बिना भी आयोजित की जा सकती हैं, ताकि विभिन्न प्रकार के विद्यालयों में विद्यार्थी सार्थक रूप से भाग ले सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार