NEET PG 2026 Exam City Slip: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी? 30 अगस्त को एग्जाम, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | August 9, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप में अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी होगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की घोषणा की है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी सिटी स्लिप 11 अगस्त को बोर्ड की वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से डाउनलोड की जा सकेगी। अब, नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नहीं होगा।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप में अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी होगी; हालांकि, परीक्षा केंद्र का सटीक पता केवल एडमिट कार्ड में ही दिया जाएगा।
NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड रिलीज डेट
नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि अलॉटमेंट की प्रक्रिया कंप्यूटर से होगी, जिसमें उम्मीदवारों की पसंद, उपलब्धता और प्रशासनिक ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस साल, उम्मीदवारों को परीक्षा का शहर चुनने के लिए बेहतर विकल्प दिए गए।
NEET PG 2026 Exam City Slip: 2 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत
आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को 3 विकल्प चुनने का मौका दिया, जिसमें पहली प्राथमिकता के तौर पर अपने गृह राज्य को चुनना अनिवार्य था। इससे उम्मीदवारों को उनके घर के पास केंद्र मिलने की संभावना अधिक है।
सिटी स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा; इस बार, यह स्लिप परीक्षा से लगभग 3 सप्ताह पहले उपलब्ध होगी। रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है , जो पिछले साल की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार नीट सीट मैट्रिक्स जारी; राउंड 1, 2 के लिए आवेदन, चॉइस फिलिंग 10 अगस्त से
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल