NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड अब 24 के बजाय 25 अगस्त को natboard.edu.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 05:06 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जबकि अपरिहार्य कारणों से इसके प्रवेश-पत्र जारी होने की तिथि 24 से से बदलकर 25 अगस्त 2026 कर दी गई है। अभ्यर्थियों को केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। एनबीई की तरफ से जारी लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, नीट पीजी का एडमिट कार्ड अब कल, 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट होने के बाद, उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीई ने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही 11 अगस्त को जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार पहले से ही अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों और असम तथा मेघालय से प्राप्त विशेष अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए तिथियों में पुनः संशोधन किया गया है। नए अपडेट के अनुसार, प्रवेश-पत्र अब 24 अगस्त के स्थान पर 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।
NEET PG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी 2026 टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- अब नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका NEET PG 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
NEET PG 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस द्वारा पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होगी।
इस साल परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है, अब 210 मिनट में 180 सवालों के जवाब देने होंगे, जबकि पहले के पैटर्न में 200 सवाल होते थे। इस बदलाव से उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए अधिक समय मिलेगा, जबकि परीक्षा की कुल अवधि वही रहेगी।
NEET PG 2026: आधिकारिक माध्यमों पर करें भरोसा
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों, असत्यापित सोशल मीडिया पोस्टों या किसी तीसरे पक्ष द्वारा प्रसारित संदेशों पर विश्वास न करें। परीक्षा से जुड़ी सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in या उनके अधिकृत संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 31 अगस्त तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एमसीसी ने नीट राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के संबंध में अधिसूचना व निर्देश जारी किए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार