NEET PG 2025 Exam Date: एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को दो पालियों में होगा एग्जाम
Santosh Kumar | March 17, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी के लिए सूचना बुलेटिन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=neetpg पर प्रकाशित किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी) की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट करेगा।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीईएमएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि के बारे में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि एनबीई 15 जून 2025 को कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर दो पालियों में नीट पीजी आयोजित करेगा।
एनबीई शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित करता है। एमसीसी अखिल भारतीय रैंक के आधार पर सीटें भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर जल्द
एनबीई द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि नीट पीजी 2025 के लिए सूचना बुलेटिन एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=neetpg पर नियत समय पर प्रकाशित किया जाएगा।
नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 में आवेदन तिथि, पंजीकरण शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य विवरण होंगे। एनबीईएमएस अब किसी भी समय नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करेगा।
NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 पंजीकरण जल्द
नीट पीजी 2025 के लिए पंजीकरण में सुधार करने की सुविधा दो चरणों में उपलब्ध होगी। पहले चरण में, उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर सभी विवरण सही कर सकते हैं।
दूसरे चरण में वे अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान बदल सकेंगे। एनबीई अधिसूचना के माध्यम से नीट पीजी एडमिट कार्ड तिथि 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार nbe.edu.in के माध्यम से एनबीईएमएस अस्थायी अनुसूची 2025 डाउनलोड कर सकते है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]NEET Cutoff 2025: टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए क्या होगा कट-ऑफ, जानें पिछले 3 वर्षों का डेटा
एनटीए 4 मई को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल नीट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल