NEET PG 2024 Scorecard: नीट पीजी स्कोरकार्ड कल natboard.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | August 29, 2024 | 02:01 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम के दिन बोर्ड ने केवल उम्मीदवारों के प्रतिशत अंक और नीट पीजी रैंक जारी की। विस्तृत जानकारी के लिए स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल यानी 30 अगस्त को नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड जारी करेगा। नीट पीजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्केरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम के दिन बोर्ड ने केवल उम्मीदवारों के प्रतिशत अंक और नीट पीजी रैंक जारी की। स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा mcc.nic.in पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। राज्य कोटा नीट पीजी काउंसलिंग संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
NEET PG 2024 Scorecard: परीक्षा विवरण
नीट पीजी प्रवेश परीक्षा इस वर्ष, 2024-25 के लिए एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित की गई थी। नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 23 अगस्त को घोषित किया गया था।
NEET PG 2024 Scorecard: डाउनलोड का तरीका
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाएं।
- अब स्क्रीन पर 'नीट पीजी' लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपने NEET PG स्कोरकार्ड की डिटेल चेक करें।
- नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
NEET PG 2024: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) पूरे भारत में 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 आयोजित करेगी। NEET PG 2024 काउंसलिंग सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही mcc.nic.in पर उपलब्ध होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई