DPEE 2024 Registration: डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन पंजीकरण natboard.edu.in पर शुरू
Saurabh Pandey | August 24, 2024 | 03:46 PM IST | 2 mins read
डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन की प्रत्येक परीक्षा पेपर तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को केवल तभी उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जब वह प्रत्येक पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करेगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन (डीपीईई) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 24 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर शुरू कर दी है। डीफार्मा एग्जिट एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2024 तक है।
उम्मीदवारों को उनके नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर सभी विवरणों को संपादित करने के लिए आवेदन सुधार विंडो 16 सितंबर से 18 सितंबर, 2024 तक खोली जाएगी। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने के लिए अंतिम एडिट विंडो 24 सितंबर से 25 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगी।
एनबीईएमएस की आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन (डीपीईई) को डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन रेगुलेशन, 2022 के माध्यम से पेश किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा इन फार्मेसी के अनुमोदित पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अकेले डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट परीक्षा उत्तीर्ण की है फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 32 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
DPEE 2024: आवेदन शुल्क
डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 5,900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
DPEE 2024: परीक्षा तिथि
डी-फार्मा एग्जिट एग्जामिनेशन 2024 परीक्षा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली है। बोर्ड 30 सितंबर को डीपीईई एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। डीपीईई का परिणाम 4 नवंबर, 2024 तक घोषित किए जाएंगे।
DPEE 2024: पात्रता मानदंड
- डीपीईई 2024 के लिए उम्मीदवारों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा पूरा करना चाहिए।
- डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए योग्यता अंतिम परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई, 2024 को या उससे पहले घोषित किया गया हो।
DPEE 2024: कुल विषयों की संख्या
डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट परीक्षा के पाठ्यक्रम में कुल 8 विषय शामिल हैं।
- फार्मास्यूटिक्स
- फार्माकोलॉजी
- फार्माकोग्नॉसी
- फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री
- बायोकैमिस्ट्री
- हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी
- फार्मास्युटिकल ज्यूरिस्प्रुडेंस
- ड्रग स्टोर मैनेजमेंट
DPEE 2024: परीक्षा पैटर्न
एक उम्मीदवार को एक ही प्रयास में सभी तीन पेपर पास करने होंगे। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने के प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। प्रत्येक एग्जिट परीक्षा पेपर तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को केवल तभी उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जब वह प्रत्येक पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करेगा।
फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोलॉजी, फार्माकोग्नॉसी, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, बायोकैमिस्ट्री, हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी, फार्मास्युटिकल ज्यूरिस्प्रुडेंस और ड्रग स्टोर मैनेजमेंट में बहुविकल्पीय प्रश्नों के तीन पेपर होंगे। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें