NBEMS DNB Final December 2026: डीएनबी फाइनल दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, आवेदन प्रक्रिया आज से होगी शुरू

Santosh Kumar | September 23, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read

आवेदन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे शुरू होगी। डीएनबी फाइनल दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर को रात 11:55 बजे तक है।

बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने डीएनबी फाइनल एग्जामिनेशन (दिसंबर 2026 सेशन) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने के बाद देख सकेंगे।

थ्योरी परीक्षा 19, 20, 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड प्लेटफॉर्म पर होगी। योग्यता के नियम, फीस का स्ट्रक्चर, परीक्षा की योजना और दूसरी जानकारी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे शुरू होगी। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर को रात 11:55 बजे तक है। उम्मीदवार थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं के लिए या केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also read NEET SS Qualifying Cut Off 2025: नीट एसएस क्वालीफाइंग परसेंटाइल 50 से घटकर 30 हुआ, ग्रुप-वाइज कटऑफ जारी

इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी आज शाम 5 बजे से एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए, एनबीईएमएस के कैंडिडेट केयर सपोर्ट नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं या एप्लिकेंट लॉगिन के जरिए हेल्पलाइन पोर्टल पर लिख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]