NBE FET Results 2023: एनबीई फेलोशिप प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, 12 अप्रैल से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
एनबीई एफईटी 2023 के माध्यम से उम्मीदवार फेलो ऑफ नेशनल बोर्ड और फेलोशिप प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने एनबीई फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 (एनबीई एफईटी 2023) परिणाम घोषित कर दिया है। एनबीई एफईटी 2023 में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एनबीई एफईटी रिजल्ट देख सकते हैं।
फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया गया था। एनबीई एफईटी 2023 के माध्यम से सफल उम्मीदवार फेलो ऑफ नेशनल बोर्ड (एफएनबी) और फेलोशिप प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स (एफपीआईएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
जारी सूचना में बताया गया कि उम्मीदवार 12 अप्रैल से एनबीई एफईटी स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। NBE FET 2023 स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “सभी 14 प्रश्न पत्रों के लिए FET-2023 में प्रत्येक प्रश्न की समीक्षा FET-2023 के संचालन के बाद संबंधित विशेषज्ञता के संकाय सदस्यों द्वारा की गई, ताकि प्रश्नों की तकनीकी शुद्धता के साथ-साथ उत्तर कुंजी की दोबारा जांच की जा सके।”
Also read NID DAT BDes Prelims Result 2024: एनआईडी डीएटी बीडेस प्रीलिम्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी
आगे कहा गया कि, “संकाय सदस्यों के इनपुट के अनुसार कुल 4 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए। इन 4 तकनीकी रूप से गलत प्रश्नों के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं, भले ही इन्हें हल किया गया हो या उम्मीदवारों द्वारा प्रयास नहीं किया गया हो।”
एनबीई ने अधिसूचना में बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को उत्तीर्ण होने के लिए संबंधित पेपर में न्यूनतम 50% या अधिक अंक प्राप्त करना होगा। एनबीई फेलोशिप कोर्स 2023 कट-ऑफ अंक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
NBE FET Results 2023: रिजल्ट जांचें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन एफईटी रिजल्ट 2023 देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध FET लिंक बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब 2023 एफईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद FET RESULT- 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार संबंधित पेपर लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी