NMMSS 2025-26: एनएमएमएसएस पंजीकरण की लास्ट डेट 30 सितंबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड, स्कॉलरशिप राशि जानें
Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 03:33 PM IST | 2 mins read
एनएमएमएसएस का कार्यान्वयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से किया जाता है - जो भारत सरकार द्वारा छात्रों को वितरित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है। 30 अगस्त 2025 तक आवेदकों द्वारा 85,420 नए तथा 1,72027 नवीकरण आवेदन अंतिम रूप से प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के लिए चयनित मेधावी छात्रों द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करती है, जिससे उन्हें कक्षा 9 से 12वीं तक अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। पात्र छात्रों को आवेदन करने से पहले एनएसपी पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करना होगा।
एनएमएमएस छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप एग्जाम के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करके प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति परीक्षाएं संबंधित राज्य शिक्षा विभागों या एससीईआरटी द्वारा आयोजित की जाती हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। वे छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एनएमएमएस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
NMMSS 2025-26: जरूरी दस्तावेज
- स्कूल सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- फोटो
- सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- आधार कार्ड।
- आधार से जुड़े खाते का बैंक विवरण।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
NMMSS 2025-26: स्कॉलरशिप विवरण
यह योजना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति के लिए योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कक्षा नौ के छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान करती है। छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 10वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति नवीनीकरण के माध्यम से जारी रहती है। यह योजना केवल राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए लागू है और छात्रवृत्ति राशि प्रति छात्र 12000 रुपये प्रति वर्ष है।
NMMSS 2025-26: छात्रवृत्ति का उद्देश्य
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा कार्यान्वित 'नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना' के माध्यम से, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को प्राथमिक स्तर, यानी आठवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ने की समस्या को रोकने और उन्हें उच्चतर माध्यमिक स्तर, यानी 12वीं कक्षा तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
NMMSS 2025-26: परीक्षा पैटर्न
एनएमएमएसएस परीक्षा में दो खंड होते हैं - एमएटी और एसएटी। परीक्षा की कुल समय अवधि 90 मिनट है। एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होगी।
एनएमएमएसएस का कार्यान्वयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से किया जाता है - जो भारत सरकार द्वारा छात्रों को वितरित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है। 30 अगस्त 2025 तक आवेदकों द्वारा 85,420 नए तथा 1,72027 नवीकरण आवेदन अंतिम रूप से प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार