Santosh Kumar | September 16, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 44,575 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28,523 लड़के और 16,052 लड़कियां हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सितंबर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना पिछला रोल नम्बर या नाम, पिता का नाम व माता का नाम भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को ए-4 साइज के रंगीन प्रिंट में निकालकर उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है।
बोर्ड ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक/मुक्त विद्यालय) की कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व मर्सी चांस की परीक्षाएं 25 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 44,575 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28,523 लड़के और 16,052 लड़कियां हैं। 10वीं (एकेडमिक) में 5,542 और 12वीं (एकेडमिक) में 4,338 विद्यार्थी शामिल होंगे।
अगर कोई गलती है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय जाकर उसे ठीक करवा लें, बाद में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। जिनका रोल नंबर रोका गया है, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ बोर्ड कार्यालय जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लेखक के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके लिए उन्हें ईमेल या सीधे बोर्ड कार्यालय में दस्तावेज जमा कराने होंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र अधिसूचना में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए अन्य दिशानिर्देश इस प्रकार हैं, जिनका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए-