MPSOS Super 100 Result 2026-27: एमपीएसओएस सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट mpsos.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 12:29 PM IST | 2 mins read
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का 22 मार्च 2026 को आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
After completing 10th grade, students have a wide range of course options to choose from. This eBook provides comprehensive details about the various courses available after 10th.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम एमपीएसओएस की आधिकारिक बेवसाइट mpsos.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना संचालित की जा रही है।
Latest: MPSOS RJN Result 2026 Out - Direct Link
Don't Miss: Best Courses after 10th
सुपर 100 योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) एक चयन परीक्षा आयोजित करता है। चयनित होने वाले छात्रों को इंदौर (मल्हाराश्रम) और भोपाल (सुभाष एक्सीलेंस स्कूल) के शीर्ष सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं में प्रवेश मिलता है।
चयनित छात्रों को मिलने वाले लाभ
- नि:शुल्क कोचिंग - जेईई (इंजीनियरिंग), नीट (मेडिकल) और क्लैट (लॉ) के लिए मुफ्त प्रोफेशनल कोचिंग।
- नि:शुल्क आवास - रहने के लिए हॉस्टल और भोजन की सुविधा पूरी तरह मुफ्त।
- नि:शुल्क शिक्षा - कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई का कोई शुल्क नहीं।
MPSOS Super 100 Result 2026-27: चयन प्रक्रिया
|
विषय स्ट्रीम
|
किन परीक्षाओं की तैयारी के लिए
|
परीक्षा के विषय
|
|
गणित (Math)
|
IIT-JEE के लिए
|
गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान
|
|
जीव विज्ञान (Biology)
|
NEET के लिए
|
जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान
|
|
वाणिज्य (Commerce/Art)
|
CLAT (Law) के लिए
|
सामान्य ज्ञान, योग्यता (Aptitude)
|
MPSOS Super 100 Result 2026-27: महत्वपूर्ण दस्तावेज
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र।
- समग्र आईडी (Samagra ID)।
- आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।
Also read HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी
सुपर 100 परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी-
- शासकीय विद्यालय के छात्र - केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी कक्षा 10वीं की पढ़ाई मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल से की हो। (निजी स्कूल के छात्र इसके पात्र नहीं हैं)।
- एमपी बोर्ड के छात्र - उम्मीदवार ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) से ही 10वीं उत्तीर्ण की हो।
- न्यूनतम अंक - कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 70% और आरक्षित श्रेणी (SC/ST) के लिए 60% अंक होना अनिवार्य है।
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी: छात्र के पास मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile) होना चाहिए।
MPSOS Super 100 Result 2026-27: परीक्षा कब हुई थी?
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का 22 मार्च 2026 को आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई