Trusted Source Image

BHU SET Admit Card 2026: बीएचयू एसईटी एडमिट कार्ड bhuonline.in पर जारी, स्कूल प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल से

Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 09:48 AM IST | 2 mins read

बीएचयू एसईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बीएचयू स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीएचयू स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा (SET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर बीएचयू एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएचयू एसईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएचयू स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है।

BHU SET Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में बीएचयू एसईटी 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

कक्षा/ विषयपरीक्षा तिथिदिनसमय

कक्षा 11 (कला)

22 अप्रैल, 2026

बुधवार

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक

कक्षा 11 (वाणिज्य)

23 अप्रैल, 2026

गुरुवार

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक

कक्षा 11 (जीव विज्ञान)

24 अप्रैल, 2026

शुक्रवार

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक

कक्षा 11 (गणित)

25 अप्रैल, 2026

शनिवार

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक

कक्षा 9 (केवल बालकों के लिए)

26 अप्रैल, 2026

रविवार

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक

Also readSWAYAM 2026 January: स्वयं जनवरी सेमेस्टर के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, “प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी और अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 7 मई तक का मौका दिया जाएगा। बीएचयू एसईटी ऑब्जेक्शन फीस के रूप में उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अंतिम उत्तर कुंजी 14 मई, 2026 को उपलब्ध करा दी जाएगी।”

बीएचयू एसईटी 2026 का आयोजन सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (CHGS) और सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल (CHBS) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। बीएचयू एसईटी 2026 रिजल्ट की घोषणा जून के दूसरे सप्ताह में की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

BHU School Entrance Exam 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएचयू एसईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर विजिट करें।
  • ‘एसईटी 2026 - एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीएचयू एसईटी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications