MPSOS TimeTable 2026 Revised: एमपीएसओएस 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन

Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 10:40 AM IST | 3 mins read

एमपी राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर उपस्थिति अनिवार्य करने, प्रैक्टिकल परीक्षा और एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार से जुड़े ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई विशेष या आवश्यक परिस्थिति बनती है, तो परीक्षा की तारीखों और समय में बदलाव किया जा सकता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की जुलाई सत्र की परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण और अनिवार्य नियम भी साझा किए हैं। तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने से लेकर प्रवेश पत्र में सुधार करने तक, छात्रों को कई बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस परीक्षा में मुख्य रूप से दो श्रेणियों के छात्र शामिल हो सकेंगे। पहली श्रेणी में वे नए विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सामान्य योजना के तहत 1 मार्च 2025 से 31 अगस्त 2025 तक संपूर्ण परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वहीं, दूसरी श्रेणी में क्रेडिट और शेष अन्य योजनाओं के वे छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 के बीच अपना आवेदन जमा किया था।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं और समय को लेकर कड़े नियम

ऐसे विद्यार्थी जो पहली बार इस परीक्षा में बैठ रहे हैं या फिर पिछली परीक्षाओं में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की सही तारीख और समय जानने के लिए छात्रों को परीक्षा के दौरान अपने केंद्र के अध्यक्ष से लगातार संपर्क में रहना होगा।

समय की पाबंदी को लेकर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक अपने परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र बांट दिए जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और त्रुटि सुधारना बेहद जरूरी

सभी छात्र एमपी ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से अपना प्रवेश पत्रडाउनलोड कर लें, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। बोर्ड ने सचेत किया है कि छात्र अपने एडमिट कार्ड में नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि और फोटो की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि कोई गलती (त्रुटि) है, तो उस पर लाल पेन से गोला बनाकर सही जानकारी लिखें और परीक्षा केंद्र अध्यक्ष के माध्यम से mpsos2022@gmail.com पर मेल करवाएं। केंद्र अध्यक्ष मूल दस्तावेजों (जैसे पुरानी मार्कशीट) से इसकी जांच करेंगे। यदि समय रहते सुधार नहीं कराया गया, तो फाइनल मार्कशीट भी गलत छपकर आएगी, जिसे बाद में सुधारा नहीं जा सकेगा।

MPSOS TimeTable 2026 Revised: आपात स्थिति में बदल सकता है शेड्यूल

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई विशेष या आवश्यक परिस्थिति बनती है, तो परीक्षा की तारीखों और समय में बदलाव किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के बदलाव की आधिकारिक सूचना म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in, उनके आधिकारिक मोबाइल ऐप (mpsos) और भोपाल कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

MPSOS 5th, 8th Timetable 2026: 5वीं, 8वीं का संशोधित टाइम टेबल

परीक्षा तिथि
दिन
विषय कक्षा प्राथमिक (5वीं)
(दोपहर 2 से 4:30 बजे तक)
विषय कक्षा पूर्व माध्यमिक (8वीं)
(दोपहर 2 से 4:30 बजे तक)
06.07.2026
सोमवार
अंग्रेजी सामान्य
संस्कृत
07.07.2026
मंगलवार
विज्ञान
08.07.2026
बुधवार
हिन्दी विशिष्ट
हिन्दी विशिष्ट
10.07.2026
शुक्रवार
पर्यावरण अध्ययन
अंग्रेजी सामान्य
11.07.2026
शनिवार
समाजिक विज्ञान
13.07.2026
सोमवार
गणित
गणित

MPSOS 10th Timetable 2026: 10वीं का संशोधित शेड्यूल

परीक्षा तिथि
दिन
विषय
03-07-2026
शुक्रवार
उर्दू (206), मराठी (204)
04-07-2026
शनिवार
व्यावसायिक अध्ययन (215)
06-07-2026
सोमवार
गृहविज्ञान (216)
07-07-2026
मंगलवार
संस्कृत (209)
08-07-2026
बुधवार
उद्यमिता कौशल (249)
09-07-2026
गुरूवार
विज्ञान (212)
10-07-2026
शुक्रवार
सामाजिक विज्ञान (213)
11-07-2026
शनिवार
हिन्दी (201)
13-07-2026
सोमवार
अंग्रेजी (202)
14-07-2026
मंगलवार
अर्थशास्त्र (214)
15-07-2026
बुधवार
गणित (211), भारतीय संस्कृति (223)

Also read MPSOS Super 100 Result 2026-27: एमपीएसओएस सुपर 100 जेईई, नीट रिजल्ट mpsos.nic.in पर जारी

MPSOS 12th Timetable 2026: 12वीं का संशोधित शेड्यूल

परीक्षा तिथि दिन विषय कक्षा 12वीं (हायर सेकण्डरी)
03-07-2026 शुक्रवार संस्कृत (309)
04-07-2026 शनिवार व्यावसायिक अध्ययन (319)
06-07-2026 सोमवार गृहविज्ञान (321)
07-07-2026 मंगलवार भौतिक विज्ञान (312), इतिहास (315)
08-07-2026 बुधवार कटिंग टेलरिंग एंड ड्रेस मटेरियल (605), आशुलिपि (324), कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस (616), दर्शनशास्त्र/अन्य (358)
09-07-2026 गुरुवार रसायन विज्ञान (320), उर्दू (306)
10-07-2026 शुक्रवार हिन्दी (301)
11-07-2026 शनिवार उद्यमिता रोजगार कौशल (650) (केवल आईटीआई विद्यार्थियों के लिए), रसायन विज्ञान (313), अर्थशास्त्र (318)
13-07-2026 सोमवार अंग्रेजी (302)
14-07-2026 मंगलवार गणित (311), राजनीति विज्ञान (317)
15-07-2026 बुधवार जीवविज्ञान (314), भूगोल (316)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]