Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 12:29 PM IST | 2 mins read
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का 22 मार्च 2026 को आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
After completing 10th grade, students have a wide range of course options to choose from. This eBook provides comprehensive details about the various courses available after 10th.
Download Now
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम एमपीएसओएस की आधिकारिक बेवसाइट mpsos.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना संचालित की जा रही है।
Latest: MPSOS 10th Admit Card 2026 Link
New: MPSOS 10th Time Table 2026 July Session
Don't Miss: Best Courses after 10th
सुपर 100 योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) एक चयन परीक्षा आयोजित करता है। चयनित होने वाले छात्रों को इंदौर (मल्हाराश्रम) और भोपाल (सुभाष एक्सीलेंस स्कूल) के शीर्ष सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं में प्रवेश मिलता है।
विषय स्ट्रीम | किन परीक्षाओं की तैयारी के लिए | परीक्षा के विषय |
गणित (Math) | IIT-JEE के लिए | गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान |
जीव विज्ञान (Biology) | NEET के लिए | जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान |
वाणिज्य (Commerce/Art) | CLAT (Law) के लिए | सामान्य ज्ञान, योग्यता (Aptitude) |
Also read HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का 22 मार्च 2026 को आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।