Santosh Kumar | June 23, 2026 | 07:28 AM IST | 1 min read
अवनि ने बताया, "मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन किया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।"
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
रांची: रांची की रहने वाली अवनि केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्होंने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के कॉमर्स विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बन गई हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
अवनि को कॉमर्स के सभी 5 विषयों में कुल 500 में से 500 अंक मिले हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, "जब 13 मई को मेरा रिजल्ट आया था, तब मुझे कुल 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे। मेरे परिवार वाले मेरे अंकों से संतुष्ट थे, लेकिन मैं नहीं थी।"
अवनि ने बताया, "मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन किया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।"
पहले, अवनी को इंग्लिश कोर में 19 अंक और बिजनेस स्टडीज में 5 अंक कम मिले थे, जबकि अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स में उसे पूरे अंक मिले थे। इसके बाद, छात्रा ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।
दोबारा जांच के बाद, उसे सभी 5 विषयों में 100 अंक मिले, जिससे उसका कुल स्कोर 500/500 हो गया। उसने अतिरिक्त विषय, ग्राफिक्स में भी 99 अंक हासिल किए। सीबीएसई ने 13 मई को मुख्य परिणाम घोषित किया था।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार या री-चेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे से डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
छात्र किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या के लिए resultcbse2026@cbseshiksha.in पर मेल कर सकते हैं या क्षेत्रीय कार्यालयों और हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है।"
Santosh Kumar