MPPSC SSE Pre Result 2026: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 04:28 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी ने राज्य सेवा, राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें 87% और 13% फॉर्मूले के तहत पद बांटे गए हैं। इसके मुख्य भाग के 140 पदों के मुकाबले कुल 3,044 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा (SSE) और राज्य वन सेवा (SFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। यह परीक्षा बीते 26 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी।
एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य अभिरूचि परीक्षण) दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक हुआ था। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवा के कुल 156 रिक्त पदों और राज्य वन सेवा के कुल 36 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग द्वारा जारी यह परिणाम सामान्य प्रशासन विभाग के 87% (मुख्य भाग) और 13% (प्रावधिक भाग) के विशेष फॉर्मूले के तहत तैयार किया गया है।
MPPSC SSE Pre Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Result" या "What's New" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "State Service Preliminary Exam 2026" या "State Forest Service Preliminary Exam 2026" के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
- अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F कमांड का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ को अपने पास सुरक्षित रख लें।
MPPSC SSE Pre Result 2026: मुख्य परीक्षा के लिए 3,044 अभ्यर्थी सफल
एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के मुख्य भाग में शामिल सभी कैटेगरी के कुल 140 पदों के मुकाबले 20 गुना और समान अंक पाने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कुल 3,044 अभ्यर्थियों का रोल नंबर वार रिजल्ट जारी किया गया है।
आयोग ने सफल उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ (PDF) दस्तावेज के रूप में अपलोड किए हैं। इस पीडीएफ सूची में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अगली खबर
]RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 3,951 कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती, 25 मई से आवेदन, जानें प्रक्रिया, फीस
आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 मई से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक बोर्ड के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच