MPPSC Main Exam 2023: एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 05:12 PM IST | 1 min read
प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीण अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। कैंडिडेट के लिए 5 मार्च को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। मेन एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के 229 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 17 से 23 फरवरी तक खुली रहेगी।
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आयोग ने 18 जनवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। एमपीपीएससी राज्य सेवा 2023 मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रवेश पत्र 5 मार्च को जारी किया जाएगा।
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
Also read MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 74 पदों पर निकाली नौकरियां, 18 फरवरी अंतिम तिथि [/Also Read
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 800 रुपये, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट को पंजीकरण शुल्क 400 रुपये देना होगा। उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थी मेन एग्जाम में प्रश्नों का उत्तर निर्धारित शब्द सीमा व उत्तर पुस्तिका में प्रश्न के नीचे दिए गए स्थान पर ही दें, किसी अन्य स्थान पर लिखे गए उत्तर मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग की वेबसाइट पर प्रश्न उत्तर पुस्तिका का सैंपल भी प्रकाशित किया गया है।
अगली खबर
]UP Bed Exam 2024: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म
यूपी बीएड जेईई में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों से 1000 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखुंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल