MPPSC SSE Main 2023: एमपी राज्य सेवा परीक्षा मेन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, एग्जाम 11 मार्च से
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 03:14 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी एसएसई मेन 2023 के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा एमपी राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मेन 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी 2024 को बंद कर दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से किया जाएगा।
उम्मीदवार 21 से 23 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। मेन एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 5 मार्च 2024 को एमपीपीएससी एसएसई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें कि आयोग ने एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 18 जनवरी को जारी किया था।
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एसएसई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 11 से 16 मार्च 2024 तक होगा। एमपी राज्य सेवा परीक्षा मुख्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सतना, सागर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम और बड़वानी परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 में पंजीकरण करने के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/ एससी/ एसटी और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा।
MPPSC SSE Main Exam 2023: परीक्षा शेड्यूल
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवार मेन एग्जाम शेड्यल नीचे देख सकते हैं:
| तिथि |
विषय |
परीक्षा का समय |
|---|---|---|
|
मार्च 11 |
सामान्य अध्ययन - 1 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
मार्च 12 |
सामान्य अध्ययन – 2 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
13 मार्च |
सामान्य अध्ययन - 3 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
14 मार्च |
सामान्य अध्ययन – 4 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
15 मार्च |
सामान्य हिंदी एवं व्याकरण |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
16 मार्च |
हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच