एमपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 की तारीखें संशोधित; चुनाव के कारण परीक्षाएं 26 दिसंबर तक स्थगित
Alok Mishra | October 13, 2023 | 11:32 AM IST | 1 min read
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2023 अब 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय, संशोधित कार्यक्रम देखें।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की तारीखों को संशोधित किया है और परीक्षाओं को दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। आयोग ने सूचित किया है कि 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक निर्धारित एमपीपीएससी पीसीएस 2023 अब 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह निर्णय लिया गया।
एमपीपीएससी ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा, “राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 में सफल उम्मीदवारों के लिए, मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर, 2023 से 4 नवंबर, 2023 तक आयोजित की जाने वाली थी। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।”
आयोग ने यह भी बताया कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in और mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध होगा।
एमपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 संशोधित कार्यक्रम
|
तारीख |
विषय |
समय |
|
26 दिसंबर, 2023 |
सामान्य अध्ययन- 1 |
10 बजे से 1 बजे तक |
|
27 दिसंबर, 2023 |
सामान्य अध्ययन- 2 |
10 बजे से 1 बजे तक |
|
28 दिसंबर, 2023 |
सामान्य अध्ययन- 3 |
10 बजे से 1 बजे तक |
|
28 दिसंबर, 2023 |
सामान्य अध्ययन- 4 |
10 बजे से 1 बजे तक |
|
30 दिसंबर, 2023 |
सामान्य हिंदी और व्याकरण |
10 बजे से 1 बजे तक |
|
31 दिसंबर, 2023 |
हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन |
10 बजे से 12 बजे तक |
एमपीपीएससी के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने पीटीआई को बताया, "चुनाव आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार करने के बाद, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 की तारीखों को बढ़ाने का फैसला किया है।" अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल 13,000 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। पंचभाई ने कहा कि मुख्य परीक्षा आगे बढ़ा दिए जाने से उम्मीदवारों को इसकी तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी