MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 जुलाई से आवेदन
Saurabh Pandey | July 1, 2024 | 08:02 AM IST | 1 min read
एमपीपीएससी के माध्यम से नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को 5,400 रुपये के ग्रेड वेतन के साथ 15,600 रुपये से 39,100 रुपये तक का वेतनमान मिलता है। इसके साथ ही अन्य सभी प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(एमपीपीएससी) की तरफ से सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर 690 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2024 तक है।
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 8 जुलाई से 6 अगस्त तक मौका रहेगा। उम्मीदवार 50 रुपये का करेक्शन शुल्क देकर आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी पद के लिए कुल 690 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का कैटेगरीवाइज विवरण नीचे देख सकते हैं।
- अनारक्षित - 96 पद
- अनुसूचित जाति - 57 पद
- अनुसूचित जनजाति - 380 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 96 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 61 पद
MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार और एमपी राज्य के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शु्ल्क देना होगा।
MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: पात्रता
मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद से एमबीबीएस या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इसे अगस्त या सितंबर 2024 में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होने वाली है।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम upsc.gov.in पर जल्द होगा जारी
इस साल यूपीएससी केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1,056 रिक्तियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर रहा है। कुल रिक्तियों में से 40 पद पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार