Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक नगर नियोजक (Assistant Town Planner) परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 02/2026) और विशेषज्ञ आयुर्वेद (Specialist Ayurved) परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 62/2024) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।
एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2026 फाइनल आंसर की और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद 2024 फाइनल आंसर की प्रश्नपत्र सेक्शन-ए सामान्य अध्ययन एवं सेक्शन-बी नगर नियोजन/ आयुर्वेद के सभी सेटों (ए, बी, सी और डी) के लिए जारी की गई है। एमपीपीएससी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
उम्मीदवार एमपीपीएससी फाइनल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आयोग द्वारा एटीपी परीक्षा 2026 और स्पेशलिस्ट आयुर्वेद परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों से अब आपत्ति के संबंध में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2026 परीक्षा और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद 2024 परीक्षा 20 सितंबर, 2026 एक सत्र में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार एमपीपीएससी सहायक नगर नियोजक अंतिम उत्तर कुंजी 2026 और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: