MPESB Recruitment 2026: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 06:19 PM IST | 1 min read

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन रक्षक, जेल वार्डर, सहायक जेल अधीक्षक और फील्ड गार्ड पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 14 मार्च 2026 है।

एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 मार्च तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: आयुसीमा

एमपी फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक), फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक), जेल वार्डर (जेल प्रहरी) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सहायक जेल अधीक्षक (जेल अधीक्षक) के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य राज्य के लिए
500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश के निवासी) के लिए
250 रुपये
अतिरिक्त पोर्टल शुल्क
20 रुपये (ऑनलाइन) / 60 रुपये (कियोस्क)

Also read DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्तियां, रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

MPESB Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
शैक्षणिक योग्यता
वेतनमान
वनरक्षक (Forest Guard)
728
10वीं उत्तीर्ण
19,500 से 62,000 रुपये
क्षेत्र रक्षक (Field Guard)
169
10वीं उत्तीर्ण
19,500 से 62,000 रुपये
जेल प्रहरी (Jail Warder)
757
12वीं उत्तीर्ण
19,500 से 62,000 रुपये
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent)
25
स्नातक (Degree)
36,200 से 1,14,800 रुपये

MPESB Recruitment 2026: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स

परीक्षा का विवरण
प्रथम पाली
द्वितीय पाली
परीक्षा प्रारंभ तिथि
07.04.2026
07.04.2026
अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय
सुबह 8 से 9 बजे तक
दोपहर 1 से 2 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय
सुबह 9:50 से 10 बजे तक (10 मिनट)
दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट)
उत्तर अंकित करने का समय (परीक्षा)
सुबह 10 से 12 बजे तक (2 घंटे)
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक (2 घंटे)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]