MPESB: एमपी सूबेदार, एएसआई भर्ती के लिए स्किल टेस्ट और डीवी शेड्यूल जारी, तारीख और केंद्र जानें
Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 05:38 PM IST | 2 mins read
एमपी ईएसबी ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए 2 से 4 जून 2026 तक भोपाल में प्रायोगिक परीक्षा और डीवी का शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सूचना पत्र डाउनलोड कर आवश्यक मूल दस्तावेजों और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा सूबेदार एवं सहायक उप निरीक्षक के कुल 500 पदों पर भर्ती के अगले चरण की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 2 जून 2026 से 4 जून 2026 तक किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया भोपाल जिला मुख्यालय के 2 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
स्टेनोग्राफी टेस्ट में उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी (जिसके लिए आवेदन किया है) में शॉर्टहैंड लिखना होता है। एक निश्चित गति (जैसे 80 या 100 शब्द प्रति मिनट) से एक डिक्टेशन बोला जाता है, जिसे छात्रों को पहले शॉर्टहैंड लिपि में लिखना होता है और फिर तय समय के भीतर उसे कंप्यूटर पर टाइप करना होता है।
सहायक उप निरीक्षक पदों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड और सटीकता को जांचा जाता है। इसके तहत आमतौर पर हिंदी टाइपिंग (ज्यादातर रेमिंगटन गेल या इनस्क्रिप्ट लेआउट पर) और अंग्रेजी टाइपिंग का टेस्ट लिया जाता है। उम्मीदवारों को एक निश्चित समय (जैसे 10 मिनट) में दिए गए पैराग्राफ को कंप्यूटर पर बिना गलतियों के टाइप करना होता है।
एमपी सूबेदार, एएसआई भर्ती स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी
एमपी सूबेदार, एएसआई भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एमपी कर्मचारी चयन मण्डल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर सूचना पत्र और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवारों को इस सूचना पत्र को डाउनलोड कर निर्धारित प्रायोगिक परीक्षा एवं दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर अपने साथ लाना अनिवार्य है। बोर्ड ने साफ किया है कि उम्मीदवारों को आवंटित की गई तारीख और स्थान में किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर ही पहुंचना होगा।
भोपाल के इन 2 केंद्रों पर होगी परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन और स्किल टेस्ट के लिए भोपाल में निम्नलिखित दो केंद्रों को तय किया गया है-
-
मदन महाराज कॉलेज- KH-41, गल्ला मंडी के पीछे, शिव नगर कॉलोनी, भानपुर, भोपाल मध्य प्रदेश 462001
-
वैष्णवी प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान: भोजपुर रोड मेंदुआ, भोपाल मध्य प्रदेश 464993
Also read SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द
आधार ई-केवाईसी और जरूरी दस्तावेजों को लेकर महत्वपूर्ण नियम
एमपीईएसबी स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने कुछ जरूरी नियम जारी किए हैं-
-
आधार e-kyc सत्यापन - परीक्षा और वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों का आधार e-kyc वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर आएं। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार नंबर उनके द्वारा लॉक न किया गया हो।
-
दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी - दस्तावेज परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों (Original Certificates) के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां (Self-Attested Photocopies) लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 3,951 कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती, 25 मई से आवेदन, जानें प्रक्रिया, फीस
आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 25 मई से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक बोर्ड के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल