Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 06:11 PM IST | 2 mins read
पीएटी 2026 परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल अंकों के साथ बीटेक प्रोग्राम में पीयूष साहू और बीएससी कोर्स में कुनाल परमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी पीएटी फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्री एग्रीकल्चर टेस्ट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति, श्रेणी और मेरिट रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
बोर्ड ने एमपी पीएटी 2026 परीक्षा परिणाम के साथ ही बीएससी और बीटेक प्रोग्राम के लिए टॉपर्स की सूची भी जारी की है। बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 100 पर्सेंटाइल के साथ पीयूष साहू और बीएससी कोर्स के लिए कुनाल परमार ने 100 पर्सेंटाइल अंकों के साथ पीएटी 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 16725 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 12550 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4175 परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
दस्तावेजों का सत्यापन प्रवेश के पूर्व संबंधित विश्वविद्यालय/ काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालय/ काउंसलिंग समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पात्रता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। एमपी पीएटी परीक्षा कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी (ऑनर्स) (कृषि), बीएससी (ऑनर्स) (उद्यानिकी), बीएससी (ऑनर्स) (वानिकी) और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
बोर्ड द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 परीक्षा 8 जून को राज्य के 11 शहरों में आयोजित की गई थी। एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 जांचने का डायरेक्ट लिंक https://esb.mp.gov.in/results/results_n.htm है।
निम्नलिखित चरणों का पालन उम्मीदवार एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं: