MP PSTST 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा कल, अब तक जारी नहीं हुआ एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | August 30, 2025 | 10:49 AM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी ने अभी तक एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नहीं जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षा तिथि आगे बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। परीक्षा में सिर्फ 1 दिन का ही समय शेष बचा है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की तरफ से एमपी स्कूल शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन कल यानी 31 अगस्त 2025 को किया जाना निर्धारित है।
एमपीईएसबी ने अभी तक एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नहीं जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षा तिथि आगे बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। परीक्षा में सिर्फ 1 दिन का ही समय शेष बचा है।
MP Primary Teacher Exam 2025: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल्स, डिजिटल घड़ी, नकल पर्चा एवं धूप का चश्मा आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
- परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। अतः जिन अभ्यर्थियों का आधार नंबर लॉक है, वह परीक्षा के दिन केंद्र पर उपस्थिति से पहले आधार अनलॉक करवाना सुनिश्चित करें।
- मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, में से काई एक को चयनित कर सकता है।
- यू.आई.डी.ए.आई. (UIDAI) के द्वारा सत्यपित होने पर ही ई आधार मान्य होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जाएगा।
MPESB Primary Teacher Exam 2025: परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा कल यानी 31 अगस्त 2025 को निर्धारित है। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
|
पाली
|
रिपोर्टिंग समय
|
उत्तर लिखने का समय
|
समय अवधि
|
|---|---|---|---|
|
पहली पाली
|
सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक
|
सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक
|
2 घंटे
|
|
दूसरी पाली
|
दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
2 घंटे
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार