MP Police Admit Card 2025: एमपी पुलिस सूबेदार, एएसआई एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 11, 2025 | 07:33 AM IST | 1 min read
एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ये एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। एमपी पुलिस भर्ती 2025 की परीक्षा अगले साल 9 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 वैकेंसी की घोषणा की गई, जिसमें एएसआई और सूबेदार के पद शामिल हैं। एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
MP Police Admit Card 2025: एमपी पुलिस एग्जाम टाइम
सूबेदार परीक्षा के उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगी। एएसआई परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 बजे है, और परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, या वेरिफाइड आधार जैसा ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।
MP Police Admit Card 2025: एमपी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर एमपी पुलिस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
परीक्षा में आधार कार्ड या वर्चुअल आईडी की फोटोकॉपी जरूर लानी होगी, केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच होगी। साथ ही, परीक्षा हॉल में मोबाइल, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना सख्त मना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’