MPESB Recruitment 2024: एमपीईएसबी ग्रुप 3 सब इंजीनियर, तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 19 अगस्त
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
एमपी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 विभिन्न विभागों में अलग-अलग सब-इंजीनियर पदों को भरने के लिए ऑनालइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर, सहायक मंचकार, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 5 अगस्त से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमपीईएसबी ग्रुप 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2024 तक है। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद 24 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- आरक्षित - 160 पद
- ओबीसी - 46 पद
- एससी - 25 पद
- एसटी - 39 पद
- ईडब्ल्यूएस - 13 पद
- कुल पद - 283
MPESB Recruitment 2024: आयुसीमा
एमपीईएसबी ग्रुप 3 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
MPESB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसमें प्रोसेसिंग शुल्क अलग से देना होगा।
MPESB Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी ग्रुप 3 पदों भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
MPESB Recruitment 2024: वेतन
एमपीपीईबी ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के भत्तों और लाभ के साथ 9,300 से 34,800 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल