MPESB Admit Card 2025: एमपीईएसबी एडमिट कार्ड मिडिल, प्राइमरी स्कूल टीएसटी के लिए जारी; परीक्षा 20 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 14, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा के लिए एमपीईएसबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी माध्यमिक एवं प्राइमरी स्कूल टीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के लिए हाल टिकट डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी टीएसटी एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपीईएसबी एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
मिडिल एंड प्राइमरी टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2024 का आयोजन 20 अप्रैल, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। एमपीईएसबी एमपी शिक्षक भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,758 पदों को भरेगा।
एमपी मिडिल एंड प्राइमरी टीचर टेस्ट 2024 प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है। एमपी मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
एमपी टीचर भर्ती 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक वैलिड मूल पहचान पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPESB MS PS Teacher Exam 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीईएसबी एमएस पीएस टीचर परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपी ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मिडिल/प्राइमरी स्कूल टीएसटी 2024 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल