Trusted Source Image

CG Pre MCA Entrance Exam 2026: सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 08:53 AM IST | 1 min read

सीजी प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (Pre MCA Entrance Exam) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 24 मार्च तक सीजी प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं अथवा स्नातक स्तर पर गणित विषय के साथ मान्यता प्राप्त विवि/ संस्थान से बीई/ बीटेक/ बीएससी/ बीकॉम / बीए/ बीवोकेशनल/ बीसीए/ अन्य संकाय / विषय में स्नातक डिग्री न्यूनतम 50% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 45%) अंकों में होनी चाहिए। गणित से संबंधित बिजनेस गणित, बेसिक गणित आदि मान्य नहीं किए जाएंगे।

सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।

CG Pre MCA Application Form 2026: आवेदन कैसे करें?

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम पोर्टल vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं।
  • न्यू प्रोफाइल क्रिएट करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also readCGPSC Court Manager Mains 2026: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

CG Pre MCA Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

अधिक जानकारी के उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=MCA26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस की जांच कर सकते हैं। सीजी एमसीए आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 फरवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
त्रुटि सुधार25 से 27 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि7 मई, 2026
प्रवेश पत्र की संभावित तिथि23 अप्रैल, 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक
परीक्षा केंद्ररायपुर जिला
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications