Trusted Source Image

MP School Holiday 2025: एमपी के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के लिए अवकाश अवधि घोषित, 1 मई से गर्मी की छुट्टियां

Santosh Kumar | April 9, 2025 | 08:33 AM IST | 1 min read

विभाग हर साल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल कैलेंडर में बदलाव करता है। घोषणा के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 46 दिन की होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सभी स्कूलों में छुट्टियों की अवधि घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक रहेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवकाश 1 मई से 31 मई 2025 तक रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। यह अवकाश 1 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रहेगा, जो छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए होगा। विभाग ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए दिवाली के लिए 18 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक और दशहरा के लिए 2 अक्टूबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक अवकाश घोषित किया है।

Also readRSKMP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5, 8 रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलों की सूची

ये छुट्टियां सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगी। यह आदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक ने 8 अप्रैल 2025 को जारी किया है। घोषणा के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 46 दिन की होंगी।

विभाग हर साल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल कैलेंडर में बदलाव करता है। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। मई और जून में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications