MP Board 12th Second Exam Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि इसकी हार्ड कॉपी संबंधित स्कूलों से मिलेगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरी (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और रिजल्ट पोर्टल result.mponline.gov.in पर लाइव कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम टाइप (परीक्षा का प्रकार) दर्ज करना होगा।
Mpbse second exam result 2026: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं, अब छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
result.mponline.gov.in
MPBSE Class 12 Second Exam Result 2026: स्कूलों से मिलेगी रिवाइज्ड मार्कशीट
एमपी बोर्ड 12वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट का उपयोग आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली ओरिजिनल और संशोधित मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।
MPBSE Class 12 Second Exam Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "MP Board 12th Second Exam Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा का प्रकार दर्ज करके 'Submit' करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
Mpbse second exam result 2026: मार्कशीट पर दर्ज होंगी ये जानकारियां
छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे-
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का प्रकार
- परीक्षा में शामिल विषय
- प्राप्त अंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस/रिजल्ट
स्क्रूटनी और रीचेकिंग का भी मिलेगा विकल्प
जो छात्र अपनी दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) कराने का अवसर भी मिलेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
Also read NMMSS Bihar Result 2026: एनएमएमएसएस बिहार रिजल्ट, कटऑफ अंक scert.bihar.gov.in पर जारी
मई में आयोजित हुई थी दूसरी परीक्षा
एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की इस दूसरी परीक्षा का आयोजन 7 मई से 25 मई, 2026 के बीच किया था। यह परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में उन छात्रों को बैठने का मौका दिया गया था जो मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित थे, असफल रहे थे या अपने अंकों में सुधार चाहते थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल