Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 की घोषणा की है, जिसके लिए आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 9 सितंबर तक त्रुटियां सुधार सकते हैं।
यह पात्रता परीक्षा केवल सेवारत शिक्षकों के लिए है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से स्कैन कराकर संलग्न करने होंगे। इनके बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
विवरण | परीक्षा शुल्क |
प्रश्नपत्रों की संख्या | एक |
सभी श्रेणी/संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क | 1000 रुपये प्रति प्रश्न-पत्र |
आवेदन पत्र जमा करने के लिए MP Online का पोर्टल शुल्क | कियोस्क के माध्यम से भरने पर 60 रुपये कियोस्क के माध्यम से न भरने पर (रजिस्टर्ड यूजर) 20 रुपये |
मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक उम्मीदवारों के लिए पात्रता परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन शिक्षक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य कर दी गई है, जिन्होंने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण नहीं की है।
परीक्षा की पाली | प्रथम | द्वितीय |
अभ्यर्थियों के लिये रिपोर्टिंग समय | सुबह 8 से 9 बजे तक | दोपहर 1 से 2 बजे तक |
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | सुबह 9:50 से 10 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट) |
उत्तर अंकित करने का समय | सुबह 10 से 12:30 बजे तक (2:30 घंटे) | दोपहर 3 से 5:30 बजे तक (2:30 घंटे) |
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 150 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। पात्रता परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे, जिनके चार विकल्प होंगे और एक विकल्प सही होगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कट-ऑफ 68.25 अंक है।
Santosh Kumar