MPNHM Transfer: एमपी एनएचएम संविदा कर्मचारी 5 मार्च तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 06:45 PM IST | 1 min read
मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए व्यवस्था की गई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदा कर्मचारी अपने स्थानांतरण के लिए 5 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट hrmis.nhmmp.gov.in पर आज यानी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से ट्रांसफर के लिए आवेदन प्रकिया शुरू कर दी गई है।
एनएचएम द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त अथवा स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे। स्थानांतरण हेतु 5 मार्च तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। इसके अलावा ट्रांसफर के लिए ऑफलाइन माध्यम से मिले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक संविदा कर्मी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
National Health Mission Transfer: आवेदन प्रक्रिया
एमएचएम में कार्यरत संविदा कर्मी नीचे दिए गए चरणों की मदद से स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट hrmis.nhmmp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- पासवर्ड भूल जाने पर Forgot Password पर क्लिक कर नया पासवर्ड जनरेट करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]MPESB Results 2023 Group 3, 4: एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 3,047 पदों पर होगी भर्ती
एमपीईएसबी इस भर्ती अभियान के तहत अनारक्षित वर्ग के 684 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 259 पद, एससी वर्ग के 459 पद, एसटी कैटेगरी के 978 पद भरेगा। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 667 पद आरक्षित किए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी